कसिया: कसया पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कसया थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त विभोर शर्मा पुत्र विश्वकर्मा शर्मा निवासी गोपालगढ़ महुअवा वार्ड नम्बर 16 केशव नगर थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।