कटनी नगर: करंट लगाकर वन्य जीवों का शिकार करने वाला आरोपी निवार चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
माधव नगर थाना निवार चौकी पुलिस ने करंट लगा कर वन्य प्राणियों का शिकार करने वाले आरोपी राकेश उर्फ मंजा चौधरी को गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा मनेहरा के जंगल मे वन्य प्राणियों के शिकार के लिए करंट बिछाया गया था जिसमे एक व्यक्ति यहां से गुजरते समय चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने इस प्रकरण की आज बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।