सीतापुर: महमूदाबाद इलाके में अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बछिलपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर घर पर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।