स्याना: नगर पालिका सभागार में सभासदों ने धूमधाम से मनाया नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का जन्मदिन, भेंट किए उपहार
Siyana, Bulandshahr | Aug 2, 2026
नगर पालिका सभागार में सभासदों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। वहीं उपहार भी भेंट किया। रविवार को सभासद नीरज त्यागी ने बताया कि पालिका सभासदों द्वारा अधिशासी अधिकारी का नगर पालिका कार्यालय परिसर में जन्मदिन मनाया गया। वहीं उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उपहार भी भेंट किया।