उदयपुर: लैंगा में बंद पड़े मकान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में मंगलवार को बंद पड़े एक मकान में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं उदयपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवक अखिलेश बिंझिया 3 अप्रैल की शाम घर से किसी को भी बताया निकला हुआ था और मंगलवार को उसका शव मिला शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।