कोडरमा: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों को पेट्रोल/डीजल नहीं, पेट्रोल पंप लाइसेंस नवीनीकरण अनिवार्य
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दिनांक 02 अप्रैल 2026 में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्ती से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों हो पेट्रोल देने पर रोक रहेगी।