बालोद: भाजपा नेता यशवंत जैन ने डिप्टी CM अरुण साव से की मुलाकात, 25 लाख की स्वीकृति; अब बिना विस्थापन नहीं हटेगा अतिक्रमण
Balod, Balod | Apr 10, 2026 बालोद शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति बनती नजर आई है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला, ताराचंद सांखला, मनीष कोठारी सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।