चास: चास के प्रूडेंस हॉस्पिटल में मरीज की हालत बिगड़ने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Chas, Bokaro | Jul 3, 2026 बोकारो जिले के चास के तेलीडीह रोड स्थित एक निजी अस्पताल प्रूडेंस हॉस्पिटल में मरीज की स्थिति नाजुक होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को परिजनों का आरोप है कि यूट्रस ऑपरेशन के दौरान अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 55 वर्षीय महिला की तबियत बिगडी और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी थी।समय तीन बजे बताया गया कि मरीज चंदनकियारी के रहने वाला है।