नवगछिया: गंगा में बढ़ा जलस्तर, नाव पर बाइक परिचालन दो दिन बंद
नवगछिया से भागलपुर गंगा पार करने के लिए बोट व नाव का परिचालन हो रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने और रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर नाव पर मोटरसाइकिल का परिचालन अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से इस अवधि में नाव पर बाइक लेकर यात्रा नहीं करने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।