चाचौड़ा: नीट परीक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट, मुख्यमंत्री ने ली एसपी कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Chachaura, Guna | Jun 16, 2026 21 जून 2026 को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट है। 16 जून को गुना कलेक्टर केके कन्याल ने कहा, दोपहर में मुख्यमंत्री ने बैठक कर बच्चों के लिए कैंटीन छाया अपनी मूलभूत सुविधाओं के सुरक्षा के निर्देश दिए है। गुना में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नीट परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहेंगे। लगातार टीम निरीक्षण करेगी, कड़ी तैयारी की गई है।