नगड़ी: धुर्वा सेक्टर-3 में आंधी-तूफान के कारण एक घर पर गिरा पेड़, घर हुआ क्षतिग्रस्त
Nagri, Ranchi | Jun 22, 2026 धुर्वा सेक्टर-3 में आंधी-तूफान के कारण रविवार की शाम करीब छह बजे एक घर पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव में सहयोग किया।