डंडा: डंडा प्रखंड मुख्यालय में पेट्रोल पंप का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सुविधा
Danda, Garhwa | Apr 16, 2026 डंडा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डंडा पंचायत की मुखिया रूपा देवी ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही अब क्षेत्र के लोगों को पेट्रोल व डीजल के लिए दूर दराज के इलाकों में जाने की जरूरत से निजात मिलने की उम्मीद है।