गायघाट: गायघाट में तेज आंधी-बारिश से तबाही, मैठी टॉल प्लाजा पर लाखों का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह तीन बजे तक आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। मंगलवार देर रात करीब दस बजे से शुरू हुई आंधी ने क्षेत्र कई गांव में झुग्गी झोपड़ी समेत एल्बेस्टर से बने घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई जगहों पर बिजली की खंभे टूट गई तो कहीं पेड़ गिरने से बिजली का तार कई टुकड़ों में बंट गया।