Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Crimenews
Aap
sandeepyadavtonny
8
1
छतरपुर नगर: टोरिया मोहल्ले में हुए हिंसक विवाद पर छतरपुर विधायक ललिता यादव का बयान आया सामने
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur
| Jun 5, 2026
टोरिया मोहल्ले में बीती रात हुए हिंसक विवाद में मारपीट एवं पुलिस से झूमा झटकी, फायरिंग की सूचना भी थी, इस मामले पर छतरपुर विधायक ललिता यादव का आज 5 जून दोपहर 12:30 बजे बयान सामने आया है।
MORE NEWS
लवकुशनगर में युवा कॉंग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026
कट्टे की नोक पर ट्रक ड्राइवर से लूट मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कट्टा,मोटरसाइकिल बरामद, SDOP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया मामले का खुलासा
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026
महेबा एवं महयाबा स्वास्थ्य केन्द्र को एक माह के भीतर हैंण्डओवर करने के पीआईयू को निर्देश कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में शिफ्टिंग कराने के दिए निर्देश कलेक्टर ने मऊ हाई स्कूल एवं पडरिया शाला के ठेकेदार पर कार्य में धीमी प्रगति पर 5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाने दिए निर्देश इमलिया हाई स्कूल के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार एवं बराखेड़ा में स्कूल कार्य में खराब प्रगति होने पर उपयंत्री को नोटिस पीएमजीएसवाई के आकस्मिक निधि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश छतरपुर शहर में 5 कि.मी की सड़क निर्माण के कार्य को आकाशवाणी तिराहे से प्रारंभ कर बस स्टैण्ड तक पहले कराने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की बैठक संपन्न --- कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित निर्माण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने पीआईयू विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए महेबा एवं महयाबा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर हैण्डओवर कर शीघ्र शिफ्टिंग कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही महाराजपुर स्वास्थ्य केन्द्र, सेंसुरी पार्क की बाउण्ड्रीवॉल, आईटीआई की बाउंड्रीवॉल सहित अन्य निर्माण कार्यों को समयसीमा में गति के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कई कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर ठेकेदारों पर 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी दिए जिसमें मऊ हाई स्कूल एवं पडरिया शाला के ठेकेदार शामिल हैं। साथ ही इमलिया हाई स्कूल के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस देने एवं बराखेड़ा में स्कूल कार्य में खराब प्रगति होने पर उपयंत्री को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिजावर में स्वास्थ्य केन्द्र के पूर्ण हुए कार्य में संबंधित बीएमओ को कार्य का निरीक्षण कर अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य के संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वि.ख गौरिहार के उपस्वास्थ्य केन्द्र के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने पर कृष्णा कंपनी के ठेकेदार को नोटिस कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के कार्यों को शीघ्र हस्तांतरण कर शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। नांद, सीलव, देवपुर, धरमपुरा, गोरखपुरा, सिंगरामपुरा, सरकना आदि उपस्वास्थ्य केन्द्रों के कार्य शीघ्र पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वि.ख गौरिहार के उपस्वास्थ्य केन्द्र के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीमएमजीएसवाई के आकस्मिक निधि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मजरा टोला योजना में डीपीआर संबंधी जानकारी न देने पर एएम को नोटिस जारी के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनएचएआई के पैकेज-3 व पैकेज-4 भू-अर्जन की भी समीक्षा की। रोड सेफ्टी प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों जिसमें गढ़ा तिराहे सहित अन्य कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माण कार्याें की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अनुबंध अनुसार कार्य को समयसीमा में पूर्ण करें। छतरपुर शहर में 5 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य के लिए सबसे पहले आकाशवाणी तिराहे से कार्य प्रारंभ कर नौगांव रोड बस स्टैंड तक पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी को दिए। साथ ही छतरपुर से लवकुशनगर जाने के लिए डुमरा पर रेलवे ब्रिज बनने के कारण ट्रैफिक को हंसपुरा से चरणपादुका मार्ग से ना गुजारकर गढ़ीमलहरा से महोबा होते हुए लवकुशनगर जाने हेतु डायवर्ट कराने के निर्देश दिए। समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने पर कृष्णा कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही एमपीबीडीसी के सांदीपनि विद्यालय, सीएचसी, सीएचसी लवकुशनगर में अप्रोच रोड व बाउण्ड्रीवॉल एवं पीजी गर्ल्स कॉलेज के कार्य में जल्द से जल्द कराने के भी निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
अपनी संतान की तरह वृक्षों का पालन-पोषण करें : केंद्रीय मंत्री Dr. Virendra Kumar केंद्रीय मंत्री ने सिविल अस्पताल नौगांव एवं केंद्रीय विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण ---- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नौगांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सिविल अस्पताल नौगांव एवं केंद्रीय विद्यालय परिसर में 11-11 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम वृक्षों की देखभाल अपनी संतान की तरह करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके पालन-पोषण और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सभी नागरिकों को निभानी होगी। प्रकृति के साथ खिलवाड़ भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान नौगांव ग्रीन मिशन के संचालक ललित नायक का सार्वजनिक सम्मान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनके पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं संतोष गंगेले कर्मयोगी को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री गोपाल शरण पटेल, बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल, श्री गजेंद्र सोनकिया, श्री धीरेंद्र शिवहरे, श्रीमती अभिलाषा शिवहरे, शोभा सोनी, आशा सिंह, किरण रैकवार, ललित नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
हिंदू संगठनों ने 24 घंटे कि चैतावनी दी बुल्डोजर चलाएं अन्यथा...
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026
1