चंदौली: तियरी निवासी एक विधवा महिला अपने चार बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची, ससुरालियों पर घर से भगाने का लगाया आरोप
चंदौली जनपद के इलिया थाना क्षेत्र के तियरी गांव की विधवा आरती देवी सोमवार को चार बच्चों संग एसपी कार्यालय पहुंची। उसने ससुरालियों पर पति की मौत के बाद घर से निकालने व संपत्ति में हिस्सा न देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पति के निधन के बाद उसे बेघर कर दिया गया। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।