गुना नगर: गुना ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर बांसखेड़ी फाटक के पास ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
गुना कैंट थाना के गुना ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर बांसखेड़ी रेलवे फाटक के पास 1 मई को 65 से 70 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बताया, बुजुर्ग रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट के साथ घाव हुआ है। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है जांच जा रही है।