सहारनपुर: सहारनपुर सदर तहसील में समाधान दिवस में डीएम ने 69 शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश
सहारनपुर तहसील सदर सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 69 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। वहीं, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने को कहा।