कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2026 पिठोरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब नौ बजे गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम फिरोज अंसारी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के पीछे पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। आरोप है कि अफसर अंसारी ने फिरोज अंसारी पर गोली चलाई।