वारासिवनी: निर्माणाधीन घोटी-धापेवाड़ा पुल व संपर्क मार्ग का पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया निरीक्षण, बायपास विकल्प पर चर्चा
निर्माणाधीन घोटी-धापेवाड़ा पुल और संपर्क सड़क का निरीक्षण करते हुए पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अधिकारियों के साथ कनेक्टिविटी संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ ग्रामीणों के हितों की रक्षा भी जरूरी है। घोटी ग्राम में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बायपास मार्ग के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।