भिवानी: विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
CJM श्री राठी ने कहा कि लोगों को सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के बारे में जागरूक करने, युवाओं को सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और लिंग, आयु, नस्ल, जातीयता, धर्म, संस्कृति या अक्षमता के संबंध में बाधाओं को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।