भिवानी: भिवानी में अधिवक्ताओं ने कहा लोकसभा क्षेत्र के नाम में बदलाव के विरोध में ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
भिवानी में आज अधिवक्ताओं ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला में प्रशासनिक मुख्यालय को लेकर पहले से ही रस्सा-कस्सी चल रही है। वर्षो से जिला महेंद्रगढ़ का प्रशासनिक मुख्यालय नारनौल में है। अब इस मुख्यालय को नारनौल से महेंद्रगढ़ स्थानांतरित करने के लिए प्रक्रिया चली तो इसका व्यापक स्तर पर नारनौल व आस-पास के इलाकों में विरोध होने लगा।