भिवानी: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का मुख्यालय बदलने के विरोध में उतरी जिला बार एसोसिएशन किया प्रदर्शन
लोकसभा क्षेत्र भिवानी-महेंद्रगढ़ का नाम बदलने व हेडक्वार्टर को शिफ्ट करने के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानियां के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं की ताकत व एकता इस कदर थी कि खुद डीसी भिवानी ज्ञापन लेने पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यजीत पिलानियां ने ज्ञापन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत की।