भिवानी: थाना सिविल लाईन पुलिस ने लठिया वाला जोहड़ के सामने पेशी पर जा रहे युवकों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले
थाना सिविल लाइन भिवानी के उपनिरक्षक उम्मेद सिंह ने पेशी पर जा रहे युवकों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपीयो की पहचान सूरज पुत्र राजबीर, मनीष पुत्र बजरंग, अमरजीत पुत्र श्री राम व मनीष पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पालुवास, जिला भिवानी के रूप में हुई है।