माण्डलगढ़: मांडलगढ़ पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो लोगों को किया गिरफ्तार
शांति भंग की आशंका में दो गिरफ्तार मांडलगढ़। मांडलगढ़ थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकरलाल पुत्र देराम मीणा निवासी धाकड़खेड़ी (मांडलगढ़) तथा राज रघुवंशी पुत्र बलवंत सिंह ठाकुर निवासी जवाहर नगर, नानाखेड़ा, उज्जैन (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।