कानपुर: कानपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद डीएम के आदेश पर स्कूल के समय में किया गया परिवर्तन
ठंड व कोहरे के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को रविवार 3.30 बजे आदेश जारी करते हुए कहा कि सोमवार से कानपुर नगर में नर्सरी से 12 वीं तक के समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। डीएम ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।