टीकमगढ़: कुंडेश्वर मंदिर परिसर से बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर से एक चोरी का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहा है। टीकमगढ़ हवेली रोड निवासी अंकित नायक अपने जीजा जी के साथ कुंडेश्वर मंदिर दर्शन करने आए हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली।