बयाना: पिदावली गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, कई लोग हुए घायल
बयाना सदर थाना क्षेत्र के पिदावली गांव में शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में बयाना उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।