रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम ने सीएचसी में ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
सोनभद्र में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए,उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से एक दिन के भीतर भवन मरम्मत,जांच उपकरण,अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत प्रस्ताव मांगा डीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही करने पर कड़ी सजा भुगतनी होगी।