पीपलदा: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अयाना पुलिस ने न्यायालय से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 28, 2024 अयाना पुलिस ने आज एक न्यायालय से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देश पर सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये गए अभियान पर पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी मदनपाल सिंह पुत्र गोबरीलाल निवासी कांकरा को गिरफ्तार किया है।