पीपलदा: खातौली पुलिस ने न्यायालय से फरार 2 स्थाई वारंटियों समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 27, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने न्यायालय से फरार 2 वारंटियों सहित 6 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है।खातोली पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में आज न्यायालय से फरार 2 वारंटी चौथमल व ब्रजमोहन को गिरफ्तार किया वही थाना इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किया।