नौगावां सादात: नौगांवा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली कुर्मी की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
नौगावां सादात काफूरपुर बिजली घर से ड्यूटी कर घर लौट रहे बिजली कर्मी की शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। गांव मुकारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। मामले में ट्रैक्टर के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया है।