महसी: शिवपुर में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का समापन, सांसद ने योजनाएं बताई
विकास खंड शिवपुर सभागार में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर सांसद आनंद कुमार गौड़ ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि गांवों के विकास से ही राज्य और देश का समग्र विकास संभव है।