बेतिया: बारी टोला गुमटी और सिंगाछापर के बीच ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, जीएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
बेतिया से खबर है। जहां आज 19जुलाई शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र बारी टोला गुमटी और सिंगाछापर के बीच पोल संख्या 207/12 और 207/14 के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही