बेतिया: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी क्लीनिक पर लापरवाही का लगाया आरोप
मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द वार्ड संख्या 4 निवासी 26 वर्षीय रानी कुमारी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मझौलिया स्थित केसरी हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, रानी कुमारी को 18 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा होने पर केसरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।