इंस्टाग्राम के विवाद में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में सरेआम युवक को गोली मारकर किया गया जख्मी। आदर्श कुमार नाम के युवक के सीने में गोली मारी गई है। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।गोली मारने का आरोप मौला बाग के रहने वाले लोहा यादव नाम के युवक पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।