रुद्रपुर के अटरिया रोड स्थित कूड़े के ढेर से जहरीली गैस निकलने से क्षेत्रवासियो को सांस लेने में दिक्कत, गले में जलन और उल्टी की समस्या होने लगी, सूचना रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को दी गई, शनिवार रात 9:30 बजे विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जानकारी, और नगर निगम के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।