भोगांव: भोगांव क्षेत्र में पड़ोसी के घर खेलने गई 9 साल की बच्ची को अचेत होने तक पिता ने मारा, मुकदमा दर्ज
भोगांव थाना क्षेत्र के जसराजपुर गांव में खेल-खेल में हुए विवाद के बाद एक 9 वर्षीय बच्ची को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को तहरीर दी है।