मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में बड़े भाई की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार एसपी क्राइम ने दी पूरी जानकारी
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मृतक भोगराज के चचेरे भाई ने अभियुक्त राजीव यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विवेचना में जानकारी हुई कि मृतक भोगराज व राजीव यादव दो सगे भाई हैं। इनके माता-पिता की मृत्यु हो जा चुकी है। मृतक भोगराज अविवाहित था। दोनों भाइयों में कुछ दिन पूर्व आपसी बंटवारा हुआ था।