मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के तार टच होने से गिरी चिंगारी से किसान की 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
मूंढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसखेड़ा में खेतों के ऊपर से गुज़र रही हाई टेंशन लाइन के जर्जर तारों के आपस में टच होने से गिरी चिंगारी से किसान की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई है। इंतजार पाशा ने बताया कि मैं अलविदा जुमे की नमाज़ पढ़ने के लिएं मस्जिद में पहुंचा हुआ था। नमाज़ से पढ़ने के बाद जैसे ही मैं मस्जिद से बाहर निकला तो लोगों ने मुझे जानकारी दी।