मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर 5 से 6 युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट युवक हुआ घायल
थाना कटघर इलाके के कमला विहार में मामूली बात के चलते काम कर के घर वापस लूट रहे निखिल पुत्र चन्दन कुमार के साथ 5 से 6 युवकों ने जमकर मारपीट की है। घायल निखिल को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया गया है। निखिल ने बताया वह काम कर के घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में शराब के नशे में 5 से 6 युवकों ने उसको घेर लिया और जमकर मारपीट कर दी है।