मुरादाबाद: नगर निगम को टैक्स वसूली में प्रथम स्थान मिलने पर टैक्स वसूली टीम को पीली कोठी स्थित केंम कार्यालय पर सम्मानित किया
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम को टैक्स वसूली में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर टैक्स वसूली टीम को बधाई देते हुए पीली कोठी स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्मानित भी किया गया। बता दे की टैक्स वसूली को लेकर हर वर्ष प्रदेश के सभी नगर निगम विभाग के कार्यालयों को लक्ष्य दिया जाता है।