गोविंदगढ़: गोविंदगढ़-सीकरी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया अलवर रेफर
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में गोविंदगढ़-सीकरी मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बर्फ फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।