फतेहपुर: सैय्यद बाड़ा मोहल्ले में मामूली विवाद में असलहा लेकर धमकाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जिले के सैयद बाड़ा मोहल्ले में मामूली विवाद में दबंग ने असलहा निकालकर मोहल्ले वासियों को धमकाना शुरू कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादमन पुत्र भोले नवाब का बेटा असलहा निकालकर लाया और मोहल्ले वासियों को धमकाना शुरू किया। जहां उसके साथी नबील और सद्दू सटोरी सहित अन्य उसके साथी पहुंचकर गाली गलौज किया।