सहाड़ा: महेंद्रगढ़ में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार बालक घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
महेंद्रगढ़ निवासी बालक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सोमवार रात 9:00 बजे के करीब सामाजिक कार्य से कहीं जा रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसे बाइक पर सवार बालक गिरकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल बालक का उपचार जारी है|