बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महमदाबाद गांव में रविवार सुबह 7 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति, कल्लू पुत्र सुखलाल, का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को शनिवार शाम शराब के ठेके पर साथियों संग देखा गया था। आशंका है कि अत्यधिक नशे के चलते वाहन की टक्कर से मौत हुई या साथियों स