बैतूल नगर: राज्यपाल से मिलने पर अड़े आदिवासी संगठन, वन विद्यालय के बाहर दिया धरना, पुतला दहन की चेतावनी
बैतूल में उस वक्त देर रात 9 बजे हंगामे की स्थिति बन गई… जब युवा आदिवासी विकास संगठन और जयस के कार्यकर्ता राज्यपाल से मुलाकात की मांग को लेकर वन विद्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। दरअसल, राज्यपाल बैतूल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे और रात में वन विद्यालय के विश्राम गृह में रुके हुए थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए