बंडा: नवागत थाना प्रभारी ने बरा चौराहा पर देखी यातायात व्यवस्था
Banda, Sagar | Jul 4, 2026 नवागत थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा ने पद भार ग्रहण करने के बाद शनिवार को रात्रि करीब आठ बजे बरा चौराहा एवं आस पास के क्षेत्र का जायजा लिया इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था देखी। थाना प्रभारी ने रोड किनारे हाथ ठेला पर लगाए फल एवं सब्जी विक्रेताओं से रोड के नजदीक दुकान ना लगाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता के साथ संवाद किया।