वाड्रफनगर: पुलिस की सख्ती: पहली तिमाही में 7,970 चालान और 537 शराबी चालक पकड़े गए
वाड्रफनगर शुक्रवार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पहली तिमाही (जनवरी–मार्च 2026) में सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 7,970 यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई। इनमें 537 शराब पीकर वाहन चलाने वाले, 2,023 बिना हेलमेट, और 1,659 बिना सीट बेल्ट के मामले शामिल हैं