बारसोई: मुखिया प्रतिनिधि ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Barsoi, Katihar | Jun 17, 2025 बारसोई अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर मंगलवार को दिन के तीन बजे मुखिया प्रतिनिधि तनवीर समसी ने एसडीएम दिक्षित श्वेतम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि तनवीर समसी ने बताया कि बारसोई अनुमंडल के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।