शिवहर: डुब्बा पुल से बागमती नदी में छलांग लगाने वाले युवक का चौथे दिन शव हुआ बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह डुब्बा पुल से एक युवक बागमती नदी में छलांग लगा दी थी. जिसके बाद लगातार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोर द्वारा शव की तलाश की जा रही थी. लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी. आज चौथे दिन डुब्बा पुल से छलांग लगाए हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है. शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दी गई है।